'...तो बंद हो जाएंगी कई देशों की दुकानें, भारत की तरक्की के खिलाफ हैं कई ताकतें', RSS प्रमुख का बड़ा बयान

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत सभी की मदद करना चाहता है और उन देशों को भी सहायता देता है, जो उससे नफरत करते हैं। उन्होंने कहा, 'दुनिया की कोई भी ताकत नहीं चाहती कि भारत आगे बढ़े, क्योंकि वे केवल अपना वर्चस्व कायम करना चाहती हैं

Mohan Bhagwat News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत नहीं चाहती कि भारत प्रगति करे, क्योंकि वैश्विक शक्तियां अपना वर्चस्व कायम करना और दूसरों को दबाव में रखना चाहती हैं तथा वे 'सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट’ के सिद्धांत में विश्वास करती हैं। वह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पांचवें पद्मा महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Mohan Bhagwat

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत।

'सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट के सिद्धांत में विश्वास करती हैं'

स्थानीय संस्था ज्ञानयज्ञ फाउंडेशन ने तीन दिवसीय पद्मा महोत्सव का आयोजन किया है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के पद्म पुरस्कार विजेता एक मंच पर जुटते हैं और लोगों से संवाद करते हैं। भागवत ने कहा कि भारत सभी की मदद करना चाहता है और उन देशों को भी सहायता देता है, जो उससे नफरत करते हैं। उन्होंने कहा, 'दुनिया की कोई भी ताकत नहीं चाहती कि भारत आगे बढ़े, क्योंकि वे केवल अपना वर्चस्व कायम करना चाहती हैं और 'सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट’के सिद्धांत में विश्वास करती हैं। वे सभी को दबाव में रखना चाहती हैं। अगर भारत तरक्की करता है, तो उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी, क्योंकि भारत सभी की मदद करना चाहता है। भारत अपने उन पड़ोसी देशों की भी मदद करता है, जो उससे नफरत करते हैं।’

End of Feed