हम अमेरिका की शर्तों पर झुकेंगे नहीं...ईरान ने बातचीत की संभावनाओं को नकारा, यूरोपीय जहाजों पर हमले की दी धमकी

ईरानी उप विदेश मंत्री का यह तीखा बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी के जवाब में आया है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ने ईरान पर अपने हालिया सैन्य हमलों को इसलिए रोक दिया क्योंकि तेहरान ने हमसे बहुत शालीनता से अनुरोध किया था....

Iran dismisses Trumps claims- ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने मंगलवार को एक बड़ा बयान देते हुए साफ किया है कि तेहरान की अमेरिका के साथ बातचीत करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि ओमान के जरिए चर्चा "कदम-दर-कदम" आगे बढ़ रही है, लेकिन ईरान किसी भी कीमत पर वाशिंगटन को अपनी शर्तें थोपने की इजाजत नहीं देगा। स्टेट टीवी और अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, गरीबाबादी ने जोर देकर कहा कि अमेरिका अपनी मर्जी से यह तय नहीं कर सकता कि उसे कब युद्ध करना है और कब कूटनीति। उन्होंने कहा, हमें अमेरिका को इस बात की आदत नहीं डालनी चाहिए कि जब उसका मन करे वो युद्ध करने लगे और जब चाहे बातचीत की मेज पर आ जाए। ईरानी मंत्री ने दावा किया कि यह खुद वाशिंगटन था जिसने संघर्ष को समाप्त करने के लिए संदेश भेजकर गुहार लगाई थी।

Iran warns US

ईरान की अमेरिका को चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार

ईरानी उप विदेश मंत्री का यह तीखा बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी के जवाब में आया है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ने ईरान पर अपने हालिया सैन्य हमलों को इसलिए रोक दिया क्योंकि तेहरान ने हमसे बहुत शालीनता से अनुरोध किया था कि—'कृपया रुकिए, आइए बैठक करते हैं।' इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी भी दी थी कि यदि दोनों पक्ष एक नए युद्धविराम समझौते पर पहुंचने में विफल रहते हैं, तो हमले फिर से शुरू हो सकते हैं।

End of Feed