'कोई पाकिस्तानी कश्मीर नहीं, केवल PAK के कब्जे वाला कश्मीर है', न्यूयॉर्क टाइम्स से भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

अमेरिकी अखबार में हाल ही में छपी रिपोर्ट के शीर्षक का हवाला देते हुए अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि रिपोर्ट में इस्तेमाल शब्दावली 'गुमराह करने वाली और गलत है।' X पर अपने पोस्ट में दूतावास ने कहा कि 'कोई पाकिस्तानी कश्मीर नहीं है केवल पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर है।'

PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को 'पाकिस्तानी कश्मीर' लिखे जाने पर भारत ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कड़ी आपत्ति जताई है। भारत ने कहा है कि इसे 'पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर' लिखा जाना चाहिए और अखबार का शीर्षक 'गुमराह' करने वाला है। साथ ही उसने दोहराया कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। अमेरिकी अखबार में हाल ही में छपी रिपोर्ट के शीर्षक का हवाला देते हुए अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि रिपोर्ट में इस्तेमाल शब्दावली 'गुमराह करने वाली और गलत है।'

PoK

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट पर भारत ने जताई आपत्ति। तस्वीर-X/@JAAC_

X पर अपने पोस्ट में दूतावास ने कहा कि 'कोई पाकिस्तानी कश्मीर नहीं है केवल पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर है।'

End of Feed