भारत जोड़ो यात्रा को कोई नहीं रोक सकता- हाथ में मसाल लिए महाराष्ट्र पहुंचे राहुल गांधी; आदित्य ठाकरे हो सकते हैं शामिल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 8, 2022, 02:37 AM IST

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के दो महीने बाद महाराष्ट्र पहुंची है। इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और श्रीनगर तक जाएगी। राहुल गांधी का यह मार्च केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना होते हुए सोमवार को महाराष्ट्र पहुंच गया।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को महाराष्ट्र पहुंच गई है। सोमवार शाम इस मार्च ने तेलंगाना की सीमा को क्रॉस करते हुए महाराष्ट्र में प्रवेश किया। इस दौरान राहुल गांधी हाथ में मशाल लिए नजर आए। यहां पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यह यात्रा बिना श्रीनगर पहुंचे नहीं रूकेगी। इसे कोई नहीं रोक सकता है। खबर है कि इस यात्रा में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी शामिल हो सकते हैं।

rahul gandhi bharat jodo yatra

महाराष्ट्र पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

यात्रा के महाराष्ट्र में प्रवेश करने के बाद देगलुर में समर्थकों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- " मुझे बेहद खुशी है कि मैं आज यहां छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने खड़ा होकर महाराष्ट्र में इस यात्रा की शुरुआत कर रहा हूं। भारत जोड़ो यात्रा को बीच में कोई ताकत नहीं रोक सकती। यात्रा केवल श्रीनगर में जाकर रुकेगी। यात्रा का उद्देश्य भारत के लोगों को जोड़ना और देश में बोए जा रहे विभाजन और नफरत के खिलाफ आवाज उठाना है।"

End of Feed