'नेतृत्व बदलाव पर नहीं हुई कोई चर्चा, अभी मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं', सिद्धारमैया ने किया ऐलान

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि उन्हें पद से हटाया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस तरह के किसी भी कदम से साफ इनकार किया है।

Siddaramaiah Dismisses Speculation: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य सरकार में नेतृत्व परिवर्तन से जुड़ी अटकलों को खारिज करते हुए गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है और वह पद पर बने हुए हैं। सिद्धारमैया ने दावा किया कि वह मुख्यमंत्री के रूप में अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे और उन्होंने इस साल के आखिर में उप मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने का मार्ग प्रशस्त होने से संबंधित अटकलों को खारिज कर दिया।

siddaramaiha

सीएम सिद्धारमैया ने नेतृत्व में बदलाव की खबरों को किया खारिज (ANI)

सिद्धारमैया बोले, नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि उन्हें पद से हटाया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस तरह के किसी भी कदम से साफ इनकार किया है। सिद्धारमैया ने संवाददाताओं से कहा, सुरजेवाला ने साफ तौर पर कहा है कि नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं है। नेतृत्व का मुद्दा चर्चा में नहीं है। जब उन्होंने यह कहा है, तो अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? वह कर्नाटक के प्रभारी हैं और जब उन्होंने कहा है कि कोई अटकलें नहीं लगाई जानी चाहिए, तो मीडिया अभी भी अटकलें लगा रहा है। पार्टी के भीतर इस बारे में कोई चर्चा नहीं हो रही है।

End of Feed