अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में सत्ता पक्ष-विपक्ष में घमासान जारी, 10 प्वाइंट में समझें लोकसभा में कल क्या हुआ

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Aug 9, 2023, 08:06 AM IST

No Confidence Debate : गौरव गोगोई ने मणिपुर हिंसा को लेकर सरकार पर कटाक्ष एवं हमले करते हुए गंभीर चर्चा की शुरुआत की। गोगोई के बाद विपक्षी गठबंधन के सहयोगियों ने भी सरकार पर हमले किए। इन हमलों एवं आरोपों का जवाब सरकार की तरफ से भी आया।

No Confidence Debate : संसद में मंगलवार को 'INDIA' की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। लोकसभा में इस चर्चा की शुरुआत कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने की। गोगोई ने मणिपुर हिंसा को लेकर सरकार पर कटाक्ष एवं हमले करते हुए गंभीर चर्चा की शुरुआत की। गोगोई के बाद विपक्षी गठबंधन के सहयोगियों ने भी सरकार पर हमले किए। इन हमलों एवं आरोपों का जवाब सरकार की तरफ से भी आया। सरकार की तरफ से सबसे पहले मोर्चा निशिकांत दुबे ने संभाला। दुबे ने पिछली घटनाओं को याद दिलाकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया।

Sansad

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को भी चर्चा।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरन रीजीजू एवं सरकार के अन्य मंत्रियों ने विपक्ष को 'आईना' दिखाने की कोशिश की। अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन यानी बुधवार को भी चर्चा होगी। चर्चा का जवाब तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे। विपक्ष को पीएम के जवाब पर सभी की नजरें होंगी। यहां 10 बिंदुओं में समझते हैं अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान क्या-क्या हुआ-

End of Feed