'हरियाणा चुनाव के वोटर लिस्ट में किसी गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली', राहुल के आरोपों पर सूत्रों के हवाले से EC का जवाब

राहुल गांधी के इन आरोपों पर चुनाव आयोग के सूत्रों के ने कहा कि हरियाणा चुनाव में मतदाता सूची को लेकर एक भी शिकायत नहीं मिली। हरियाणा चुनाव में 90 विधानसभा सीटों के खिलाफ अभी केवल 22 चुनावी अर्जियां लंबित हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल के आरोपों के मुद्देनजर चुनाव आयोग ने पूछा कि मतदान केंद्रों पर आखिर कांग्रेस के पोलिंग एजेंट क्या कर रहे थे?

Rahul Gandhi : बिहार में पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग पर हमलावर हुए। राहुल ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़े स्तर पर मतदाता सूची में 'धोखाधड़ी' का आरोप लगाया। राहुल ने दावा किया कि 'हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी की गई। राहुल ने कहा कि पोस्टल बैलेट में कांग्रेस आगे थी राहुल ने कहा कि मैं 101 फीसदी सच के साथ सामने आया हूं। हरियाणा में कांग्रेस की जीत को हार में बदला गया।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने ईसी पर फिर लगाया 'वोट चोरी' का आरोप। तस्वीर-ANI

EC का सवाल पोलिंग बूथ पर कांग्रेस के एजेंट क्या कर रहे थे?

राहुल गांधी के इन आरोपों पर चुनाव आयोग के सूत्रों के ने कहा कि हरियाणा चुनाव में मतदाता सूची को लेकर एक भी शिकायत नहीं मिली। हरियाणा चुनाव में 90 विधानसभा सीटों के खिलाफ अभी केवल 22 चुनावी अर्जियां लंबित हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल के आरोपों के मुद्देनजर चुनाव आयोग ने पूछा कि मतदान केंद्रों पर आखिर कांग्रेस के पोलिंग एजेंट क्या कर रहे थे? पोलिंग एजेंट को यदि ऐसा लगा कि मतदाता पहले ही मतदान कर चुका है अथवा मतदाता की पहचान संदिग्ध है तो उसने इसका विरोध क्यों नहीं किया? चुनाव आयोग ने पूछा कि फर्जी, मृत और दूसरे स्थानों पर चले गए मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाने के चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया का राहुल गांधी समर्थन करते हैं या इसका विरोध?

End of Feed