'नीतीश सेतु' के उद्घाटन से पहले सियासत तेज, तेजस्वी यादव बोले- केंद्र का एक भी पैसा नहीं लगा, फिर श्रेय क्यों?

Nitish Setu: तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 साल 5 महीने पहले इसका उद्घाटन किया था और पिछले 17 महीनों से यह पुल आम लोगों के लिए चालू है। ऐसे में बिहार की जनता यह समझ नहीं पा रही है कि प्रधानमंत्री इसका फिर से उद्घाटन क्यों कर रहे हैं।

Nitish Setu: बिहार में गंगा नदी पर बने 6 लेन के ‘नीतीश सेतु’ के उद्घाटन से पहले ही सियासी घमासान शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को वैशाली जिले में इस पुल का उद्घाटन करने वाले हैं। लेकिन इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोल दिया है। तेजस्वी ने कहा है कि इस पुल में केंद्र सरकार का एक भी पैसा नहीं लगा है, फिर प्रधानमंत्री इसका दोबारा उद्घाटन क्यों कर रहे हैं?

Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव (फोटो साभार- @yadavtejashwi)

तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा कि यह पुल डेढ़ साल पहले ही उद्घाटन हो चुका है। तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 साल 5 महीने पहले इसका उद्घाटन किया था और पिछले 17 महीनों से यह पुल आम लोगों के लिए चालू है। ऐसे में बिहार की जनता यह समझ नहीं पा रही है कि प्रधानमंत्री इसका फिर से उद्घाटन क्यों कर रहे हैं। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री सिर्फ इसलिए उद्घाटन कर रहे हैं ताकि वहां उनके नाम की पट्टी लग जाए? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए एक भी पैसा नहीं दिया है। इसलिए प्रधानमंत्री को इस काम का श्रेय लेने से बचना चाहिए और बेवजह खुद की तारीफ नहीं करनी चाहिए।

End of Feed