Nitish Kumar Rally: नीतीश कुमार की वाराणसी में 24 दिसंबर को होने वाली रैली स्थगित

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 14, 2023, 11:53 PM IST

Nitish Kumar Rally in UP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के रोहनिया में 24 दिसंबर को बिहार के सीएम नीतीश की रैली अब नहीं होगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के रोहनिया में 24 दिसंबर को होने वाली रैली को स्थगित कर दिया गया है।बिहार सरकार के ग्रामीण और संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण सभा स्थगित की गई है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि जिस कॉलेज के मैदान में सभा होनी थी, उसके प्रबंधक को भी धमकी दी जा रही है।

Nitish Kumar Rally in UP

वाराणसी के रोहनिया में 24 दिसंबर को बिहार के सीएम नीतीश की रैली अब नहीं होगी

उन्होंने कहा कि सरकार नीतीश कुमार की लोकप्रियता से घबराई हुई है। अब जदयू जनता के बीच जाएगी और अपनी बात रखेगी। अब जनता कहेगी तो सभा होगी।

End of Feed