Nitish Kumar UP Politics: नीतीश कुमार यूपी से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार, पीएम मोदी को देंगे चुनौती

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 10, 2023, 07:33 PM IST

Nitish Kumar in UP: यूपी की रोहनिया जनसभा में पूर्वांचल क्षेत्र के पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे, जो लोकसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार की पहली रैली होगी, जेडीयू सचिव श्रवण कुमार ने कहा कि वाराणसी के अलावा, आजमगढ़, प्रतापगढ़, प्रयागराज, फूलपुर, अंबेडकर नगर और मिर्जापुर पर फोकस किया जाएगा।

Nitish Kumar Politics in UP: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) से पहले 24 दिसंबर को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक सभा करेंगे, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का हिस्सा है।बिहार के मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के सचिव (संगठन) श्रवण कुमार ने कार्यक्रम की पुष्टि की है। नीतीश कुमार की रैली के लिए स्थल को अंतिम रूप देने के लिए श्रवण कुमार ने कुछ स्थानीय नेताओं के साथ शनिवार को रोहनिया का दौरा किया।

सत्तारूढ़ भाजपा पर कटाक्ष करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जाति और धर्म उनके एजेंडे में हैं जबकि "हमारा एजेंडा भाईचारा और प्यार है।"उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि (इंडिया गठबंधन) के कुछ नेताओं ने गलतियां कीं, जिसके कारण लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने में थोड़ी देरी हुई। अब हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि आगे कोई गलती न हो।

End of Feed