दरभंगा में PM मोदी का पैर छूने के लिए झुके CM नीतीश, प्रधानमंत्री ने रोका, वायरल हुआ Video

Nitish Kumar tries to touch PM's feet : इस साल पीएम मोदी का पैर छूने की नीतीश कुमार की यह तीसरी कोशिश है। पैर छूने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। बता दें कि नीतीश कुमार उम्र में पीएम मोदी से एक साल छोटे हैं। पीएम मोदी की उम्र 74 साल और नीतीश की 73 वर्ष है।

Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पैर छूने की कोशिश की। वह पैर छूने के लिए झुके ही थे कि प्रधानमंत्री ने उनका हाथ पकड़ लिया और उनका हाथ पकड़कर मंच पर अपने बगल में बिठाया। इस साल पीएम मोदी का पैर छूने की इस साल उनकी यह तीसरी कोशिश है। पैर छूने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। बता दें कि नीतीश कुमार उम्र में पीएम मोदी से एक साल छोटे हैं। पीएम मोदी की उम्र 74 साल और नीतीश की 73 वर्ष है।

Nitish Kumar

पीएम मोदी का पैर छूते बिहार के सीएम नीतीश कुमार।

पहले भी पैर छूने की कोशिश कर चुके हैं नीतीश

पीएम मोदी के पैर छूने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले बीते जून में संसद के सेंट्रल हॉल में नीतीश ने पीएम के पैर छूने की कोशिश की। गत अप्रैल में लोकसभा में चुनाव प्रचार के दौरान नवादा की रैली में भी बिहार के सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूने की कोशिश की।

End of Feed