महागठबंधन की कमान, PM पद को लेकर नीतीश का बड़ा बयान, तेजस्वी यादव को मान लिया अपना नेता!

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 13, 2022, 06:44 PM IST

Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि विधानसभा के अगले चुनाव में तेजस्वी यादव महागठबंधन का नेतृत्व करेंगे। साथ ही नीतीश ने एक बार फिर दोहराया कि वह प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं हैं लेकिन भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने के लिए वह विपक्षी दलों को एकजुट करते रहेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • महागठबंधन के नेतृत्व को लेकर नीतीश कुमार ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया
  • नीतीश ने कहा कि 2025 में महागठबंधन की अगुवाई राजद नेता तेजस्वी यादव करेंगे
  • बिहार के सीएम ने यह भी कहा कि वह PM पद की रेस में नहीं हैं, विपक्ष को एकजुट करेंगे

Nitish Kumar : महागठबंधन और तेजस्वी यादव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का नेतृत्व आरजेडी नेता एवं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव करेंगे। महागठबंधन में शामिल सात दलों की एक बैठक को संबोधित करते हुए नीतीश ने एक बार फिर कहा कि 'वह प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार की रेस में नहीं हैं। विपक्ष की ज्यादातर पार्टियां चाहती हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर कर दिया जाए।'

Nitish Kumar

गत अगस्त में भाजपा को छोड़कर महागठबंधन में शामिल हुए नीतीश कुमार।

2025 के चुनाव में तेजस्वी हमारा नेतृत्व करेंगे-नीतीश

रिपोर्टों के मुताबिक नीतीश ने आगे कहा, 'विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ मैं एकजुट करने की कोशिश कर रहा हूं...हमने फैसला लिया है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी हमारा नेतृत्व करेंगे। विधानसभा का अगला चुनाव तेजस्वी यादव की अगुवाई में लड़ा जाएगा।' इससे पहले सोमवार को नालंदा जिले के एक गांव में बैठक को संबोधित करते हुए नीतीश ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने अपने गृह जिले नालंदा में बहुत सारे विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा, 'भविष्य में यहां यदि कोई कार्य कराने की जरूरत पड़ेगी तो यहां काम तेजस्वी कराएंगे।'

End of Feed