तय समय से पहले हो सकते हैं लोकसभा चुनाव, विपक्ष की बैठक से पहले नीतीश ने दिए बड़े संकेत

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jun 14, 2023, 09:11 PM IST

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने कहा, यह पता नहीं है कि लोकसभा चुनाव कब हो जाएं। कोई जरूरी नहीं कि चुनाव अगले ही साल हों, यह भी हो सकता है कि इसी साल के आखिरी में चुनाव करा दिए जाएं।

Nitish Kumar: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बिसात अभी से बिछने लगी है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने ढंग से तैयारियां भी शुरू कर चुकी हैं। भाजपा एक बार फिर आम चुनावों में करिश्मा करने को तैयार है, तो नरेंद्र मोदी को सत्ता में आने से रोकने के लिए विपक्ष भी लामबंद है। इसको लेकर बिहार के पटना में 23 जून को विपक्ष की एक बड़ी बैठक होनी है, जिसकी अगुवाई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने वाले हैं।

End of Feed