आजादी वाले बयान पर नीतीश, तेजस्वी के निशान पर सम्राट चौधरी, 'INDIA' के संयोजक पद पर CM ने कही ये बात

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2023, 01:27 PM IST

Nitish Kumar News: मुंबई में होने वाली 'इंडिया' की अगली बैठक और संयोजक का पद उन्हें दिए जाने के सवाल पर बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि 'मैं कुछ भी बनना नहीं चाहता। मैं यह बार-बार आपसे कहता आ रहा हूं। मेरी इच्छा कुछ बनने की नहीं है। मैं केवल विपक्ष को एकजुट करना चाहता हूं।'

Nitish Kumar : बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आजादी के बारे में दिए गए बयान पर बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दोनों ने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि 'वह नहीं मानते कि 1947 में देश आजाद हुआ। मेरा मानना है कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की संप्रूर्ण क्रांति के बाद 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनने पर देश सही मायनों में आजाद हुआ।'

Samrat Chaudhary

मुंबई में होनी है विपक्ष की अगली बैठक।

नीतीश बोले-मैं कोई पद नहीं चाहता

भाजपा नेता कि इस बयान पर प्रतिक्रया देते नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि 'वे लोग क्या कहते हैं इस पर मैं ध्यान नहीं देता। यदि कोई आजादी के बारे में नहीं जानता तो यह दिखाता है कि वह कितना इलीगल है। इन सब बातों को छोड़िए।' यहीं नहीं, मुंबई में होने वाली 'इंडिया' की अगली बैठक और संयोजक का पद उन्हें दिए जाने के सवाल पर बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि 'मैं कुछ भी बनना नहीं चाहता। मैं यह बार-बार आपसे कहता आ रहा हूं। मेरी इच्छा कुछ बनने की नहीं है। मैं केवल विपक्ष को एकजुट करना चाहता हूं।'

End of Feed