बीच में थोड़ा इधर-उधर हो गया था, अब यहीं रहेंगे... PM Modi और नड्डा से मिलने के बाद बोले नीतीश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2024, 08:08 PM IST

Nitish Kumar: जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार मीडिया कर्मियों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा और जेडीयू 1995 से साथ रहीं हैं। बीच में दो बार इधर-उधर जरूर हो गया था। लेकिन अब कभी नहीं, अब इधर-उधर नहीं होंगे।

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार शाम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बिहार में सत्ता परिवर्तन और जेडीयू के एनडीए में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार की पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात थी। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा, भाजपा और जेडीयू 1995 से साथ हैं और अब आगे भी साथ रहेंगी।

Nitish Kumar

नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी व जेपी नड्डा से की मुलाकात।

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार मीडिया कर्मियों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा और जेडीयू 1995 से साथ रहीं हैं। बीच में दो बार इधर-उधर जरूर हो गया था। लेकिन अब कभी नहीं, फिर वहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, अब इधर-उधर नहीं होंगे। बता दें, नीतीश कुमार करीब 17 महीनों बाद एनडीए में वापस आए हैं। बीच में उन्होंने भाजपा से अलग होकर राजद और कांग्रेस के साथ बिहार में सरकार बनाई थी।

End of Feed