पद संभालते ही एक्शन में आए नितिन नबीन, विनोद तावड़े और राम माधव को सौंपी ये अहम जिम्मेदारी

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने आगामी चुनावों को लेकर अहम नियुक्तियां की हैं। विनोद तावड़े को 29 जनवरी को होने वाले चंडीगढ़ मेयर चुनाव का पार्टी पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार को तेलंगाना के नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष अशोक परनामी और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा को तेलंगाना चुनावों का सह-प्रभारी बनाया गया है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान संभालते ही नितिन नबीन (Nitin Nabin) ने एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने ग्रेटर बेंगलुरु कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए पार्टी नेता राम माधव को चुनाव प्रभारी और सतीश पूनिया और संजय उपाध्याय को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा, विनोद तावड़े को केरल विधानसभा चुनाव का प्रभारी और शोभा करंदलाजे को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

nitin nabeen

नितिन नबीन ने विनोद तावड़े को केरल विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है।(फोटो सोर्स: ANI)

गौरतलब है कि करीब चार महीने के बाद केरल में चुनाव हैं। विनोद तावड़े को केरल विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाए जाने को लेकर नितिन नबीन का फैसला अहम माना जा रहा है।

End of Feed