हत्या के कुछ घंटे पहले ही हमास नेता हानियेह से मिले थे गडकरी; खुद उठाया राज से पर्दा; कहा- सो रहा था तब पता चला कि...

गडकरी ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुरोध पर ईरान के नव निर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए गए थे। वहां, समारोह से पहले सभी विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को तेहरान के एक पांच सितारा होटल में ठहराया गया था। उसी होटल में उनकी मुलाकात इस्माइल हानियेह से हुई थी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हमास चीफ इस्माइल हानियेह को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने हाल ही में एक कार्यक्रम में बताया कि तेहरान में हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानियेह की हत्या से कुछ ही घंटे पहले उनकी उनसे मुलाकात हुई थी। बता दें कि बीते साल तेहरान में रहस्यमयी परिस्थितियों में हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानियेह की हत्या कर दी गई थी। गडकरी ने एक बुक लॉन्च के मौके पर इस घटना के बारे बताते हुए तकनीक के आधार पर युद्ध की बदलती परिस्थितियों पर बात की। उन्होंने कहा कि आने वाला समय पूरी तरह से टेक्नोलॉजी-आधारित होगा।

नितिन गडकरी

नितिन गडकरी


खुद उठाया राज से पर्दा

एक पुस्तक विमोचन समारोह में बोलते हुए गडकरी ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुरोध पर ईरान के नव निर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए गए थे। वहां, समारोह से पहले सभी विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को तेहरान के एक पांच सितारा होटल में ठहराया गया था। उसी होटल में उनकी मुलाकात इस्माइल हानियेह से हुई थी, वो किसी देश के प्रमुख या मंत्री नहीं थे। फिर भी समारोह में शामिल हुए थे। गडकरी ने बताया कि मैं उन्हें जानता भी नहीं था, मैंने उनसे हाथ मिलाया और पूछा कि आप कौन हैं। तब पता चला कि वे हमास के प्रमुख हैं। बाद में हानियेह ईरान के राष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीश के साथ समारोह में शामिल हुए।

End of Feed