भाजपा नेता निशिकांत दुबे का Rahul Gandhi पर जोरदार हमला, Jinnah की विचारधारा से की तुलना

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने झारखंड सरकार के खिलाफ CBI जांच की मांग की। दुबे ने संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर भी राहुल गांधी पर निशाना साधा।

दिल्ली में आज यानी गुरुवार 13 अगस्त को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने Rahul Gandhi पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनमें झारखंड सरकार से समर्थन वापस लेने का साहस ही नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना जिन्ना की विचारधारा से की। दुबे ने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर CBI जांच की मांग भी दोहराई।

Nishikant Dubey  ANI

भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

मीडिया से बातचीत में निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक और तीखी भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें ‘चोर’ तक कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी झारखंड से करोड़ों रुपये कमाते हैं और उसका इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी चलाने में करते हैं।

End of Feed