Sanjay Nishad: निषाद पार्टी अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमला, नाक पर लगी चोट, सपा पर आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2024, 11:12 AM IST

Attack on Sanjay Nishad: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद रविवार रात संतकबीरनगर में अपने समर्थकों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे, तभी उनपर हमला हुआ। इस हमले में संजय निषााद को चोटें आई हैं। उधर, पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Attack on Sanjay Nishad: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और उनके समर्थकों पर रविवार रात संतकबीरनगर में भीषण हमला हुआ। निषाद अपने समर्थकों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे, तभी अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में संजय निषाद को चोटें आईं। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

Sanjay Nishad.

संजय निषाद पर हमला

वहीं, संजय निषाद ने इस हमले को लेकर विपक्ष पर आरोप लगाया है, उन्होंने सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी के लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोकसभान चुनाव में हार देखकर सपा पार्टी के समर्थकों ने उनपर हमला किया।

End of Feed