'भारत सरकार कर रही हर संभव प्रयास...' निमिषा प्रिया को बचाने पर सुप्रीम कोर्ट में बोले अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमण

Nimisha Priya Case: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि यमन में 16 जुलाई को हत्या के आरोप में फांसी की सजा का सामना कर रही एक भारतीय नर्स से संबंधित मामले में भारत सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

Nimisha Priya Case: केंद्र ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि यमन में 16 जुलाई को हत्या के आरोप में फांसी की सजा का सामना कर रही एक भारतीय नर्स से संबंधित मामले में भारत सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमण ने न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ को बताया कि यमन की संवेदनशीलता और स्थिति को देखते हुए, भारत सरकार कुछ खास नहीं कर सकती। शीर्ष विधि अधिकारी ने कहा कि एक सीमा है जहां तक भारत सरकार जा सकती है और हम उस सीमा तक पहुंच चुके हैं।

Nimisha Priya Case

यमन में भारतीय नर्स की फांसी: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, सरकार हर संभव प्रयास कर रही

बता दें, यमन में एक यमनी नागरिक तलाल अब्दो मेहद की हत्या के आरोप में मौत की सजा पाने वाली और पिछले तीन सालों से जेल में बंद भारतीय नागरिक निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को फांसी दिए जाने की संभावना है। 'सेव निमिषा प्रिया एक्शन काउंसिल' द्वारा दायर याचिका पर आज सुनवाई हुई थी। शरिया कानून का हवाला देते हुए याचिका में कहा गया था कि पीड़ित परिवार को 'दीया' देकर मौत की सजा पर बातचीत की जा सकती है।

End of Feed