NIA ने पंजाब, हरियाणा में बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े 15 स्थानों पर की छापेमारी, मोबाइल और कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त

Babbar Khalsa International: NIA ने गुरुवार को अमृतसर पुलिस पोस्ट ग्रेनेड हमला मामले में पंजाब और हरियाणा में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) आतंकवादी संगठन से जुड़े 15 स्थानों की तलाशी ली। एनआईए ने कहा कि तलाशी के दौरान मोबाइल और डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई और बीकेआई के आतंकी सिंडिकेट के बारे में आगे सुराग के लिए उनकी जांच की जा रही है।

Punjab News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को अमृतसर पुलिस पोस्ट ग्रेनेड हमला मामले में पंजाब और हरियाणा में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) आतंकवादी संगठन से जुड़े 15 स्थानों की तलाशी ली। एनआईए ने एक बयान में कहा कि जनवरी 2025 में पंजाब के अमृतसर जिले में एक पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, पठानकोट, कपूरथला और रूपनगर जिलों और हरियाणा के सिरसा में तलाशी ली गई। एनआईए ने कहा कि तलाशी के दौरान मोबाइल और डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई और बीकेआई के आतंकी सिंडिकेट के बारे में आगे सुराग के लिए उनकी जांच की जा रही है।

NIA

खालसा इंटरनेशनल से जुड़े 15 स्थानों पर छापेमारी

पुलिस स्टेशन कैंट के अंतर्गत पुलिस चौकी गुमटाला पर हमला, दो उत्तर भारतीय राज्यों में कानून प्रवर्तन प्रतिष्ठानों में बीकेआई कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमलों की एक श्रृंखला में से एक था। इसकी जिम्मेदारी प्रतिबंधित बीकेआई के एक विदेशी कार्यकर्ता हैप्पी पासियन ने ली थी।

End of Feed