NIA की बंगाल में छापेमारी, नाबालिग बांग्लादेशी लड़की की तस्करी में शामिल 2 लोगों को किया गिरफ्तार

बांग्लादेशी लड़की को रोजगार के बहाने अवैध रूप से भारत में तस्करी करके लाया गया और उसका शोषण किया गया। तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में भारतीय, बांग्लादेशी और अन्य विदेशी मुद्राओं के अलावा कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए।

NIA Raids in Kolkata: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता और बनगांव में पांच स्थानों पर छापेमारी की और एक नाबालिग बांग्लादेशी लड़की की तस्करी में संलिप्तता के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति, आमिर अली शेख और अमल कृष्ण मंडल पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के रहने वाले हैं।

NIA

NIA की बांग्लादेशी लड़कियों की तस्करी मामले में कार्रवाई। प्रतीकात्मक Photo-PTI

रोजगार का बहाना और शोषण

NIA के एक बयान में कहा गया है कि पीड़िता को रोजगार के बहाने अवैध रूप से भारत में तस्करी करके लाया गया और उसका शोषण किया गया। इसमें कहा गया है कि शनिवार को तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में भारतीय, बांग्लादेशी और अन्य विदेशी मुद्राओं के अलावा कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए।

End of Feed