केरल में पीएफआई से जुड़े 56 ठिकानों पर एनआईए की रेड, यह है वजह

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 29, 2022, 09:19 AM IST

केरल में पीएफआई और उससे जुड़े संगठनों के खिलाफ एनआईए की रेड जारी है। बता दें कि इस संगठन को केंद्र सरकार ने पांच साल के लिए बैन किया है।

पीएफआई से जुड़े 56 ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी जारी है। बता दें कि इसी वर्ष सितंबर के महीने में गृह मंत्रालय ने अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट 1967 के तहत इस संगठन और उससे जुड़ी शाखाओं को पांच साल के लिए बैन कर दिया था। इस संगठन को केंद्र सरकार ने गैरकानूनी संगठन माना है। केरल पुलिस के सहयोग से एनआईए ने गुरुवार को छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। सूत्रों के मुताबिक पीएफआई के कुछ कैडर्स के खिलाफ पुख्ता जानकारी के बाद छापेमारी शुरू की गई। संजीथ, वी रामालिंगम, अभिमन्यू, बिबिन, शरद, आर रुद्रेश और प्रवीन शशि कुमार के हत्या के आरोपी हैं।

nia kerala

केरल में पीएफआई के ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी

पीएफआई के खिलाफ कार्रवाई

गृहमंत्रालय का कहना है कि इन हत्याओं के जरिए पीएफआई संगठन समाज में अशांति और सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करने के लिए जिम्मेदार थे। सरकार का कहना है कि इस बात की पुख्ता जानकारी थी कि पीएफआई के वैश्विक आतंकी संगठनों अल कायदा और आईएसआईएस जैसे संगठनों के साथ संबंध थे। पूरी दुनिया को पता है कि ये दोनों संगठन वैश्विक शांति के लिए किस हद तक खतरा है।

End of Feed