पाकिस्तान में मौजूद आकाओं से जुड़े एक दर्जन संदिग्धों की हुई पहचान, NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी

  • Compiled by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 15, 2023, 09:03 PM IST

NIA अधिकारी ने बताया कि यह मामला पाकिस्तान से काम कर रहे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के आकाओं द्वारा रची गई साजिश से जुड़ा है।

NIA Raid: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज पंजाब और जम्मू-कश्मीर में 15 जगहों पर छापेमारी की। एनआईए ने बताया कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी आकाओं के संपर्क में रह रहे करीब एक दर्जन संदिग्धों की पहचान की गई। इसके आधार पर जम्मू-कश्मीर और पंजाब में कई छापेमारी की कार्रवाई की गई। एनआईए के प्रवक्ता ने ने यह जानकारी दी।

NIA Raid

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 15 जगहों पर छापेमारी की (फाइल फोटो)

पाकिस्तानी आकाओं के निर्देश पर काम कर रहे थे

उन्होंने बताया कि जून 2022 में एनआईए ने स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रतिबंधित संगठनों के ओवर ग्राउंड वर्कर और काडर के खिलाफ केस दर्ज किया था जो पाकिस्तानी कमांडरों या आकाओं के निर्देश पर छद्म नामों से काम कर रहे थे। प्रवक्ता ने बताया कि साल 2022 में की गई कार्रवाई की कड़ी में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, बारामूला, पुलवामा, अनंतनाग, बडगाम और कठुआ सहित छह जिलों के 14 स्थानों और पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के एक ठिकाने पर छापेमारी की कार्रवाई की गई।

End of Feed