NIA: गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की हिरासत 7 दिन बढ़ी; बाबा सिद्दीकी की हत्या का मास्टरमांइड है लॉरेंस का भाई

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और इंटरनेशनल गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की NIA हिरासत 7 दिन बढ़ा दी गई है। उसे पिछले साल नवंबर में अमेरिका में हिरासत में लिया गया था।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और अंतरराष्ट्रीय वांछित अपराधी अनमोल बिश्नोई की एनआईए हिरासत सात दिन और बढ़ा दी गई है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने खुद एनआईए हेडक्वार्टर में जाकर सुनवाई की। जज ने अनमोल बिश्नोई को 5 दिसंबर तक NIA हिरासत में रखने का आदेश दिया।

Anmol Bishnoi 1

अनमोल बिश्नोई की NIA हिरासत 7 दिन बढ़ी। फोटो- एएनआई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, अप्रैल 2024 में अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या और अन्य अपराधों के सिलसिले में वांछित अनमोल को 18 नवंबर को अमेरिका से लाया गया था। उसे पिछले साल नवंबर में अमेरिका में हिरासत में लिया गया था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और करीबी साथी अनमोल को इससे पहले 19 नवंबर को 11 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया था।

End of Feed