New Year 2024: राम मंदिर से लेकर लोकसभा चुनाव तक...,नए साल पर इन ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी बनेगा देश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2024, 09:45 AM IST

New Year 2024: नया साल कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी बनेगा। जनवरी में राम मंदिर का उद्धाटन होना है तो इसी साल लोकसभा चुनाव भी सम्पन्न होंगे। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी भारत कई कीर्तिमान स्थापित करेगा।

New Year 2024: साल 2023 बीत गया है और 2024 की सुबह हो चुकी है। बीता हुआ साल जहां हमें कई खुशियां और गम दे गया तो इस साल हमने कई घटनाएं भी देखीं। लेकिन अब 2024 हमारे जीवन में उम्मीदें लेकर आया है। इस साल देश में बहुत कुछ अच्छा होने की उम्मीद है। 2024 में ऐसी कई घटनाएं होने जा रही हैं, जिस पर सभी भारतवासियों की नजर रहेगी। एक तरफ देश ऐतिहासिक राम मंदिर के उद्घाटन का साक्षी बनेगा तो दूसरी तरह अंतरिक्ष में भारत फिर से नए कीर्तिमान स्थापित करता हुआ नजर आएगा।

Ram Mandir

जनवरी में विराजेंगे राम लला

साल 2024 में लोकसभा चुनाव भी होने हैं। जहां NDA बनाम INDIA का मुकाबला होना है। इसके अलावा चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने आएं। आइए जानते हैं देश में खेल, सिनेमा, विज्ञान और राजनीति के क्षेत्र में क्या कुछ होने वाला है।

End of Feed