Siya and Chetan VIDEO: जब क्रिकेट मैच देखने पहुंचे थे सिया और चेतन, नए वीडियो ने मचाई सनसनी

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस रविवार को पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी और अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या की आरोपी सिया गोयल को घटनास्थल के पुनर्निर्माण के लिए लोहागढ़ किले ले गई।

Ketan Agrawal Murder: केतन अग्रवाल हत्या मामले में कई नए खुलासे होने के साथ ही मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी से जुड़े वीडियो सामने आ रहे हैं। सिया और चेतन क्रिकेट मैच देखने भी साथ जाते थे। एक वीडियो में सिया गोयल अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मार्केट यार्ड क्रिकेट लीग यानी एमवाईसीएल मैच देखने गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती क्रिकेट मैच के दौर और गहरा गई थी। इससे पहले दोनों का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें दोनों एक रेस्टोरेंट में साथ-साथ नजर आए थे। इस वीडियो में दोनों काफी बॉन्डिंग नजर आ रही थी और दोनों खास चर्चा में व्यस्त दिख रहे थे। इस वीडियो के बाद अब क्रिकेट मैच का भी ये वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों साथ बैठे नजर आ रहे हैं और मैच देखकर तालियां बजा रहे हैं।

siya chetan

सिया-चेतन का नया वीडियो आया सामने

सिया को लेकर लोहागढ़ किले पहुंची पुलिस

पुणे के केतन मर्डर केस में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस रविवार को पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी और अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या की आरोपी सिया गोयल को घटनास्थल के पुनर्निर्माण के लिए लोहागढ़ किले ले गई। पुलिस के अनुसार, इस प्रक्रिया का उद्देश्य 18 जून की घटना के घटनाक्रम को हूबहू दोहराना है, जब सिया (20) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) ने कथित तौर पर केतन अग्रवाल को किले से धक्का देकर मार डाला था।

End of Feed