फिर सुर्खियों में आए स्वामी रामभद्राचार्य, 'मिनी पाकिस्तान' के बाद किया 'बाबर' का जिक्र

स्वामी रामभद्राचार्य के पुराने बयान पर विवाद के बीच उनका एक और नया बयान सामने आ गया है स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा है कि “यहाँ हर एक व्यक्ति को रघुवर का होके रहना है, बाबर का नहीं”। ये बात उन्होंने अपने पुराने बयान पर हो रहे विवाद पर कही है।

Rambhadracharya Controversy: अपने हालिया विवादित बयान के बाद स्वामी रामभद्राचार्य एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 12 सितंबर 2025 को मेरठ में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को 'मिनी पाकिस्तान' बताया था, जिस पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। अब इस विवाद के बीच उनका एक और नया बयान आया है। स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा है कि “यहां हर एक व्यक्ति को रघुवर का होके रहना है, बाबर का नहीं।”

rambhadracharya controversial statement row

बीते दिनों पश्चिमी यूपी को बोला था 'मिनी पाकिस्तान' (फाइल फोटो | ANI)

मेरठ की राम कथा में दिया बयान

बीते दिनों श्रीराम कथा के मंच से स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा, “आज हिंदू धर्म संकट में है, उसे न्याय नहीं मिल रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसा लगता है जैसे यह मिनी पाकिस्तान बन गया हो।” उन्होंने आगे जोड़ा कि अब समय आ गया है कि प्रत्येक हिंदू परिवार अपने घर में धर्मशिक्षा शुरू करे और सनातन संस्कृति के मूल्यों को बच्चों तक पहुंचाए।

End of Feed