आजम खान पर फिर कसा शिकंजा, ED की शिकायत पर 416 करोड़ की हेराफेरी का नया FIR दर्ज

Azam Khan: आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ 25 से अधिक एफआईआर पहले से ही दर्ज हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय की शिकायत पर आजम खान पर 416 करोड़ की हेराफेरी का नया FIR दर्ज किया गया है।

Azam Khan: जेल में बंद समाजवादी नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने की नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय की शिकायत आजम खान के एजुकेशनल ट्रस्ट के खिलाफ सरकारी फंड के कथित दुरुपयोग को लेकर ताजा FIR दर्ज की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने के अनुसार, आरोप है कि यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये के सरकारी फंड को डायवर्ट किया गया और वित्तीय अनियमितताएं की गईं। यह FIR मंगलवार को रामपुर में दर्ज की गई, जिसमें आजम खान, मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट, दो निजी कंपनियों और अन्य को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीएनएस की धारा 61 (आपराधिक साजिश), 316(5) (आपराधिक विश्वासघात), 318(4) (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत नामजद किया है।

Azam Khan PTI

आजम खान पर एक और FIR (फोटो साभार- PTI)

आजम खान पर 416 करोड़ की हेराफेरी का नया FIR

गौरतलब है कि आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ 25 से अधिक एफआईआर पहले से ही दर्ज हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने खान और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ सभी एफआईआर को एक साथ लाकर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत "व्यापक" कार्रवाई करने का फैसला किया है। इसी कड़ी में ईडी के लखनऊ जोनल ऑफिस ने 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के डीजीपी को PMLA की धारा 66(2) के तहत एक ईमेल भेजा। जिसमें सपा नेता के खिलाफ जुटाए गए सबूत और जानकारी साझा की गई और उनके खिलाफ नई FIR दर्ज करने की मांग की गई।

End of Feed