महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की बदली तारीख; 5 फरवरी की जगह अब इस दिन होगी वोटिंग

Maharashtra Zilla Parishad Election: महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की तारीख को बदला है। पहले यह चुनाव 5 फरवरी को होने वाले थे, लेकिन उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद राज्य चुनाव आयोग ने संशोधित चुनावी कार्यक्रम का ऐलान किया है।

Voting

संशोधित चुनाव कार्यक्रम का ऐलान (फाइल फोटो)

कब होंगे चुनाव

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए पहले 5 फरवरी को मतदान और 7 फरवरी को मतगणना होनी थी, लेकिन राज्य चुनाव आयोग ने 12 जिला परिषदों और उनके तहत आने वाली 125 पंचायत समितियों के आम चुनाव के बाकी फेज बदल दिए और अब 5 फरवरी की जगह 7 फरवरी को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 7 फरवरी की जगह 9 फरवरी, 2026 को होगी।

End of Feed