भीड़भाड़ वाले 73 बड़े स्टेशनों पर होगा नया इंतज़ाम, स्टेशन डायरेक्टर को मिलेंगे तुरंत फैसले लेने के अधिकार

भारतीय रेलवे ने भीड़भाड़ वाले 73 बड़े स्टेशनों पर नए इंतज़ाम किए हैं इसमें दिल्ली, वाराणसी, अयोध्या जैसे स्टेशन शामिल हैं, भीड़ को काबू में लाने को लेकर रेलवे का बड़ा कदम है, प्लेटफॉर्म पर अब सिर्फ कन्फर्म टिकट वालों को एंट्री मिलेगी।

त्योहारी सीजन और भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 73 बड़े स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए बड़ा कदम उठाया है। इन स्टेशनों पर अब स्टेशन डायरेक्टर तैनात किए जाएंगे, जिन्हें मौके पर टिकट बिक्री रोकने और स्टेशन की क्षमता अनुसार फैसला लेने का अधिकार होगा।

crowd on railway station

73 बड़े स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए बड़ा कदम (फाइल फोटो:PTI)

ये होंगी प्रमुख व्यवस्थाएं:

End of Feed