NEET Paper Leak: सिस्टम के अंदर ही बैठा है 'गद्दार', आरोपियों तक कैसे पहुंची CBI? पढ़िए पूरी Inside Story

NEET-UG 2026 Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें सीबीआई जांच कर रही है। मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी, जो एनटीए से जुड़ा केमिस्ट्री लेक्चरर है, को पेपर लीक का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। जांच में सामने आया कि पेपर परीक्षा से 4 दिन पहले ही टेलीग्राम पर शेयर हो चुका था और 500-600 सवालों वाली पीडीएफ में से 180 सवाल असली परीक्षा में आए। इस रैकेट में कई राज्यों के आरोपी शामिल हैं और लाखों छात्रों पर इसका असर पड़ा है। सीबीआई के अनुसार, लीक का सोर्स एनटीए सिस्टम के अंदर ही मौजूद हो सकता है। अब रद्द हुई परीक्षा दोबारा 21 जून को आयोजित की जाएगी।

NEET Exam Paper Leak: देश की सबसे मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी परीक्षा 2026 की चर्चा देशभर में हो रही है। एक बार फिर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की नाकामी का खामियाजा देश के 22 लाख से ज्यादा नीट के उम्मीदवारों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि, नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। इस मामले में 'मास्टरमाइंड'को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अब तक की जांच में प्रश्नपत्र लीक का मुख्य स्रोत माना जा रहा है।

​NEET Exam Paper Leak

NEET Exam Paper Leak: नीट परीक्षा लीक को लेकर सीबीआई लगातार कार्रवाई कर रही।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पी.वी. कुलकर्णी के रूप में हुई है, जो पुणे में केमिस्ट्री लेक्चरर है और एनटीए की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ा हुआ था। सीबीआई के अनुसार, कुलकर्णी को प्रश्नपत्रों तक पहुंच थी और उसने इसी का दुरुपयोग करते हुए परीक्षा से पहले सवाल छात्रों तक पहुंचाए।

End of Feed