'NTA की गलती की खामियाजा हम क्यों भुगते', NEET UG परीक्षा रद्द होने पर छात्रों का फूटा गुस्सा

NEET-UG 2026 cancelled: नीट-यूजी 2026 परीक्षा को प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के चलते रद्द किए जाने से देशभर के छात्रों में भारी नाराजगी फैल गई है। National Testing Agency के इस फैसले के बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं और मांग की है कि परीक्षा का आयोजन AIIMS Delhi से कराया जाए। सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी नई तारीख जल्द घोषित होगी।

NEET-UG 2026 cancelled: नीट यूजी 2026 के रद्द किए जाने के बाद देशभर के अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी देखने को मिली है। छात्रों ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यक्षमता पर सवाल उठाए हैं और मांग की है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा का आयोजन एम्स-दिल्ली द्वारा कराया जाए।

neet ug

नीट यूजी परीक्षा रद्द किए जाने पर छात्रों में आक्रोश। AI IMAGE

एनटीए ने तीन मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ’नीट-यूजी-2026’ को इसका प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के मद्देनजर मंगलवार को रद्द करने की घोषणा की तथा सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को इन ’अनियमितताओं’ की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया।

End of Feed