NEET Paper Leak: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक रुख, सुधारों का जायजा लेने खुद NTA मुख्यालय जाएंगे जज

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए NTA की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करने की बात कही है।

NEET Paper Leak: नीट परीक्षा में धांधली और पेपर लीक मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा और अभूतपूर्व कदम उठाया है। मामले की सुनवाई कर रही दो जजों की पीठ ने घोषणा की है कि वे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा लागू किए गए सुधारों, मैन पावर और व्यवस्था का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण करने के लिए जल्द ही NTA मुख्यालय का दौरा करेंगे।

supreme court pti (2)

सुप्रीम कोर्ट: सुधारों का जायजा लेने खुद NTA मुख्यालय जाएंगे जज (फाइल फोटो- PTI)

हम खुद व्यवस्था का मुआयना करेंगे- जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा

मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा ने टिप्पणी करते हुए कहा, “सुधारों की घोषणा के बाद क्या वास्तव में धरातल पर प्रणाली लागू हुई है, यह काम करेगी या नहीं, और पर्याप्त मैनपावर है या नहीं- इन सबका जायजा लेने के लिए हम जल्द ही खुद NTA मुख्यालय का दौरा करेंगे।”

End of Feed