CLEAN करो NEET: नीट पेपर लीक में सबसे बड़ा खुलासा, शातिरों ने गेस पेपर के नाम पर असली सवाल ही पहुंचा दिए

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट इन दिनों सबसे बड़े सवालों के घेरे में है। एक बार फिर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की नाकामी के चलते नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट-अंडरग्रैजुएट (नीट-यूजी) 2026 परीक्षा का पेपर लीक हो गया ...

CLEAN करो NEET: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा सामने आया है। गैस पेपर के नाम पर असली सवाल पहुंचाए गए। छात्रों तक साठ पन्नों की पीडीएफ भेजी गई। Tomes Now नवभारत के पास एक्सक्लूसिव फाइल मौजूद है। हाथों से लिखा हुआ था पूरा गैस पेपर। इसी फाइल में 135 सवाल हूबहू मिले। यानी गैस पेपर ही था असली लीक पेपर था। सीबीआई इसी पेपर के आधार पर जांच कर रही है।

NEET Paper Leak

NEET पेपर कैसे हुआ लीक? (AI Image)

सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट सवालों के घेरे में

बता दें कि देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट इन दिनों सबसे बड़े सवालों के घेरे में है। एक बार फिर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की नाकामी के चलते नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट-अंडरग्रैजुएट (नीट-यूजी) 2026 परीक्षा का पेपर लीक हो गया और उसका खामियाजा देश के 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को भुगतना पड़ रहा है। इस मामले में अब तक पांच राज्यों के 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

End of Feed