NEET Paper Leak: कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा, बोले- करोड़ों लोगों के साथ हुआ विश्वासघात

NEET Paper Leak Case: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है और देश में 80 से अधिक परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं, जो शिक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की और कहा कि इस घोटाले से 23 लाख से अधिक छात्रों और उनके परिवारों समेत करोड़ों लोगों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

NEET Paper Leak Case: नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में जारी बवाल के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर तीखा हमला बोला है। प्रमोद तिवारी ने देश की शिक्षा प्रणाली में बार-बार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं पर गहरा रोष जताते हुए सीधे तौर पर राजनीतिक और नैतिक जवाबदेही तय करने की मांग की है।

NEET Paper Leak

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा।

शिक्षा मंत्री की जवाबदेही और इस्तीफे की मांग

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होना कोई पहली बार की या अकेली घटना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ समय में पूरी शिक्षा प्रणाली के भीतर अलग-अलग स्तरों पर 80 से अधिक परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं।

End of Feed