NEET पेपर लीक: फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने CBI की चार्जशीट को रिकॉर्ड में लिया, बनाए गए कुल 13 आरोपी

अदालत की कार्यवाही के दौरान सीबीआई ने बताया कि इस मामले से जुड़े लगभग 20,000 पन्नों के एनेक्सचर्स और सबूतों की स्कैनिंग का काम चल रहा है।

NEET Paper Leak: परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष फास्ट-ट्रैक अदालत ने बुधवार को नीट (NEET) पेपर लीक मामले में सीबीआई (CBI) की चार्जशीट को रिकॉर्ड पर ले लिया है। विशेष न्यायाधीश अनु ग्रोवर बलीगा ने इस मामले के 13 आरोपियों के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दाखिल की गई अंतिम रिपोर्ट (चार्जशीट) को स्वीकार किया। इसके साथ ही, अदालत ने सीबीआई को इस मामले से जुड़े पूरक दस्तावेज जमा करने के लिए थोड़ा और समय दे दिया है।

NEET paper leak

NEET पेपर लीक में चार्जशीट दाखिल

20,000 पन्नों के दस्तावेजों की हो रही है स्कैनिंग

अदालत की कार्यवाही के दौरान सीबीआई ने बताया कि इस मामले से जुड़े लगभग 20,000 पन्नों के एनेक्सचर्स और सबूतों की स्कैनिंग का काम चल रहा है। एजेंसी ने अदालत को आश्वासन दिया कि यह प्रक्रिया पूरी होते ही अगले तीन दिनों के भीतर इन सभी दस्तावेजों को सौंप दिया जाएगा। विशेष न्यायाधीश ने इन दलीलों को सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 अगस्त की तारीख तय की है।

End of Feed