NEET पेपर लीक केस में CBI को मिली एक और कामयाबी; पुणे की सीनियर टीचर दिल्ली से गिरफ्तार; अबतक 9 की हुई गिरफ्तारी

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को शनिवार को एक और बड़ी कामयाबी मिली। सीबीआई ने पेपर लीक मामले के एक और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। हालिया गिरफ्तारी एक वरिष्ठ बॉटनी प्रोफेशर की दिल्ली से हुई है।

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को शनिवार को एक और बड़ी कामयाबी मिली। सीबीआई ने पेपर लीक मामले के एक और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। हालिया गिरफ्तारी एक वरिष्ठ बॉटनी टीचर की दिल्ली से हुई है।

NEET पेपर लीक केस में CBI को मिली एक और कामयाबी; पुणे की सीनियर टीचर दिल्ली से गिरफ्तार; अबतक 9 की हुई गिरफ्तारी

किसकी हुई गिरफ्तारी?

जांच एजेंसी ने महाराष्ट्र के पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंधारे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की। बकौल सीबीआई, मनीषा मंधारे NTA की ओर से NEET-UG 2026 परीक्षा प्रक्रिया में विशेषज्ञ के तौर पर शामिल हुई थीं। उनकी बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक सीधी पहुंच थी।

End of Feed