'रूस के साथ युद्ध में अबतक यूक्रेन के करीब 55 हजार सैनिक मारे गए...' जेलेंस्की का खुलासा

जेलेंस्की ने एक फ्रांसीसी चैनल को दिये इंटरव्यू में कहा, 'करीब चार साल पहले रूस के आक्रमण के बाद से अबतक यूक्रेन के 55,000 सैनिक मारे गए हैं। बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्हें यूक्रेन लापता मानता है।'

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने खुलासा किया कि करीब चार साल से रूस के साथ जारी युद्ध में अबतक उनके 55 हजार सैनिक मारे गए हैं।इस बीच, करीब चाल साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस और यूक्रेन के वार्ताकारों ने अमेरिका की मध्यस्थता में बृहस्पतिवार को अबू धाबी में लगातार दूसरे दिन बातचीत की।

ukraine war

चार साल से रूस के साथ जारी युद्ध में अबतक उनके 55 हजार सैनिक मारे गए (फाइल फोटो)

यह बातचीत ऐसे समय हुई जब रूस ने यूक्रेन के बिजली नेटवर्क को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है ताकि नागरिकों को बिजली से वंचित कर उनके मनोबल को तोड़ा जा सके। इस समय दोनों देशों के बीच यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में करीब 1,000 किलोमीटर (600 मील) लंबी अग्रिम पंक्ति पर लड़ाई जारी है।

End of Feed