धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब कैसा है जंतर-मंतर का हाल, कहां गए CJP समर्थक? जानिए ताजा हालात

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा अपना आंदोलन समाप्त करने के बाद, शनिवार देर रात जंतर-मंतर स्थित विरोध स्थल पर सफाई और स्वच्छता का काम जारी है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के साथ ही जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)और छात्रों का प्रदर्शन खत्म हो गया है। इसके साथ ही ये जगह पूरी तरह खाली हो चुकी है और अब साफ-सफाई का काम जोरों पर है। शनिवार शाम जैसे ही प्रधान ने इस्तीफा दिया सरकार और सीजेपी नेताओं के बीच भी सहमति बन गई। सरकार ने सीजेपी की तीन प्रमुख मांगें मान ली और प्रदर्शन खत्म हो गया। इसके बाद सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने प्रेस कांफ्रेंस कर सभी प्रदर्शनकारियों से वापस लौटने की अपील की। इसके बाद धीरे-धीरे जंतर-मंतर से सभी छात्र प्रदर्शनकारियों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया।

jantar mantar

जंतर-मंतर का कैसा है हाल?

जंतर-मंतर स्थित विरोध स्थल पर सफाई और स्वच्छता का काम जारी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा अपना आंदोलन समाप्त करने के बाद, शनिवार देर रात जंतर-मंतर स्थित विरोध स्थल पर सफाई और स्वच्छता का काम जारी है। प्रदर्शनकारियों द्वारा स्थल खाली करने के बाद, नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में आधी रात को सफाई अभियान चलाया। सफाई कर्मचारियों ने विरोध स्थल और आसपास की सड़कों की सफाई और स्वच्छता का काम किया।

End of Feed