NDA का बिहार में सभी 5, तो ओडिशा में 2 सीटों पर कब्जा, हरियाणा में भारी सियासी ड्रामा, क्या रहा राज्यसभा चुनाव का स्कोर?

सोमवार को हुए चुनावों में एनडीए ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की, साथ ही ओडिशा में भी क्रॉस-वोटिंग के जरिए दो सीटें अपने नाम कीं। हरियाणा में भी सियासी ड्राम के बीच बीजेपी ही भारी पड़ी।

Rajya Sabha Poll Results: राज्यसभा चुनाव में एक बार फिर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर अपनी श्रेष्ठता साबित की। सोमवार को हुए चुनावों में एनडीए ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की, साथ ही ओडिशा में भी क्रॉस-वोटिंग के जरिए दो सीटें अपने नाम कीं। हरियाणा में भी सियासी ड्राम के बीच बीजेपी ही भारी पड़ी। बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए के जीतने वाले उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल थे। शाम को मतदान समाप्त होने के बाद गठबंधन के पीटीआई सूत्रों ने दावा किया कि एनडीए के सभी 202 विधायकों ने मतदान किया।

Rajya sabha polls

कैसे रहे राज्यसभा चुना्व नतीजे?

बिहार में NDA का परचम लहराया

परिणामों के अनुसार, नीतीश कुमार को 44 विधायकों का समर्थन मिला, जबकि नितिन नबीन को भी 44 विधायकों का समर्थन हासिल हुआ। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा को 42 विधायकों के वोट मिले, और रामनाथ ठाकुर को भी 42 विधायकों का समर्थन मिला। पांचवीं सीट पर पेंच फंसा हुआ था। इसमें भी भाजपा उम्मीदवार शिवेश कुमार ने आरजेडी उम्मीदवार एडी सिंह को दूसरी वरीयता के आधार पर हराया। शिवेश कुमार को कुल 4,202 वोट मिले, जबकि एडी सिंह को कुल 3,700 वोट मिले।

End of Feed