'चुनाव में जनता हार गई और सत्ता तंत्र जीत गया', तेजस्वी यादव ने NDA पर लगाया 40,000 करोड़ खर्च करने का आरोप

Bihar Politics: राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादवने दावा किया कि बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को हराने के लिए लगभग 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए।

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने गुरुवार को दावा किया कि बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को हराने के लिए लगभग 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए। नेता प्रतिपक्ष यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए चुनाव से पहले नीतीश कुमार सरकार (Nitish Kumar Government) द्वारा दी गई कथित रियायतों का परोक्ष रूप से जिक्र किया।

tejashwi yadav

राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव (फोटो साभार: @yadavtejashwi)

तेजस्वी यादव ने क्या कुछ कहा?

तेजस्वी ने आरोप लगाया, "चुनाव में जनता हार गई और सत्ता तंत्र जीत गया। आपने लोकतंत्र को डर और भय के शासन (डर तंत्र) में बदल दिया है।" उन्हें पैर में चोट के कारण कुर्सी पर बैठे-बैठे भाषण देने की अनुमति मिली थी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "आपने हमें हराने के लिए 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए। फिलहाल समय आपके साथ हो सकता है लेकिन हमारा समय भी आएगा।"

End of Feed