महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: MVA में मचेगी रार, शरद पवार ने दिए संकेत-कम सीटों पर नहीं होगा समझौता

शरद पवार ने शुक्रवार को पुणे शहर और जिले के पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की और इसके बाद विधायकों और नवनिर्वाचित सांसदों के साथ भी एक बैठक की थी। इसमें अहम निर्देश दिए गए।

Sharad Pawar: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सियासी हलचलें भी तेज हो गई हैं। न सिर्फ बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति में खटपट जारी है, महायुति में भी सीटों पर पेच फंसदा दिख रहा है। शरद पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी महा विकास आघाडी (MVA) सहयोगियों की तुलना में कम सीट पर चुनाव लड़ने पर राजी हो गई थी लेकिन विधानसभा चुनाव में ऐसा नहीं होगा। पार्टी के एक नेता ने शरद पवार के हवाले से यह बात कही।

शरद पवार ने की बैठक

शरद पवार ने शुक्रवार को पुणे शहर और जिले के पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की और इसके बाद विधायकों और नवनिर्वाचित सांसदों के साथ भी एक बैठक की थी। एसीपी (शरदचंद्र पवार) पुणे इकाई के प्रमुख प्रशांत जगताप पहली बैठक में शामिल हुए थे। जगताप ने बताया कि बैठक में पवार ने सदस्यों से कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव में कम सीटों पर चुनाव सिर्फ इसलिए लड़ा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन बरकरार रहे।

End of Feed