डैमेज कंट्रोल की शुरुआत? राहुल गांधी और मल्लिकाजुर्न खड़गे से शरद पवार ने की मुलाकात; विपक्षी एकता पर बात

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 13, 2023, 10:38 PM IST

इस बार विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश खुद कांग्रेस कर रही है। जिसका नेतृत्व राहुल गांधी और खड़गे कर रहे हैं। इससे पहले यह कोशिश क्षेत्रीय पार्टियां करती रही थीं, लेकिन राहुल गांधी को सजा और सदस्यता रद्द होने के बाद, साथ ही शरद पवार के अडाणी मुद्दे पर कांग्रेस से अलग राय रखने के बाद कांग्रेस खुद से विपक्ष को एक करने में जुट गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अडाणी-हिंडनबर्ग के मामले पर कांग्रेस से अलग राय रख चुके हैं शरद पवार
  • ईवीएम मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ बोल चुके हैं अजीत पवार
  • अब विपक्षी एकता की कोशिश में खुद जुटे हैं राहुल गांधी

अडानी और ईवीएम मुद्दे पर कांग्रेस को एनसीपी झटका दे चुकी है। इन दोनों ही मुद्दे पर शरद पवार और उनके भतीज अजीत पवार कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टी की लाइन से अलग राय रख चुके हैं। जिसके बाद विपक्षी एकता पर सवाल उठने लगा था। अब लगता है कि इसका डैमेज कंट्रोल शुरू हो गया है। क्योंकि गुरुवार को एनसीपी के मुखिया शरद पवार न केवल मल्लिकाजुर्न खड़गे से मिले बल्कि उन्होंने राहुल गांधी से भी मुलाकात की।

sharad pawar, rahul gandhi, opposition unity

राहुल गांधी से मिले शरद पवार, साथ में है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

क्या बोले राहुल गांधी

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने गुरुवार को नई दिल्ली में खड़गे के आवास पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की। बैठक के बाद, राहुल गांधी ने कहा कि वे सभी "विपक्षी एकता" के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। राहुल गांधी ने बैठक के बाद कहा- "विपक्ष को एकजुट करने की एक प्रक्रिया शुरू हो गई है। हम सभी विपक्षी एकता के लिए काम करने के लिए साथ हैं।"

End of Feed