NCP में बगावत: शरद पवार ने भरी हुंकार- जिन्होंने धोखा दिया है, उन्हें उनकी जगह दिखाऊंगा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 3, 2023, 12:23 PM IST

समर्थकों के बीच शरद पवार ने कहा कि लोग साजिश कर रहे हैं। हम लोकतंत्र को बचने की कोशिश हम कर रहे हैं। मैं अकेला अपनी आवाज बुलंद करूंगा।

Sharad Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में विभाजन के एक दिन बाद पार्टी प्रमुख शरद पवार महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण के स्मारक का दौरा करने के लिए सोमवार को पुणे से कराड पहुंचे। राकांपा प्रमुख के साथ उनकी पत्नी प्रतिभा पवार, राज्यसभा की सदस्य वंदना चव्हाण, राकांपा के प्रवक्ता अंकुश काकड़े, पार्टी की पुणे शहर इकाई के अध्यक्ष प्रशांत जगताप और कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

बीजेपी को लिया निशाने पर

दिवंगत यशवंतराव चव्हाण के स्मारक का दौरा करने के बाद पवार के सतारा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने इस टूट को पार्टी के खिलाफ साजिश करार दिया। समर्थकों के बीच शरद पवार ने कहा कि लोग साजिश कर रहे हैं। हम लोकतंत्र को बचने की कोशिश हम कर रहे हैं। मैं अकेला अपनी आवाज बुलंद करूंगा, सबको एक साथ लेने की कोशिश है।

End of Feed