हरियाणा के नए सीएम नायब सैनी की आज पहली अग्निपरीक्षा, सदन में हासिल करेंगे विश्वासमत, नजर JJP विधायकों पर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 13, 2024, 09:28 AM IST

मनोहर लाल खट्टर के चौंकाने वाले इस्तीफे के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सैनी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को 48 विधायकों के समर्थन का पत्र भेजा।

Nayab Saini Trust Vote: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी की आज पहली अग्निपरीक्षा है। आज उन्हें विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वासमत हासिल करना है। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से अलग होने के बाद अब भाजपा और नायब सैनी दोनों के लिए यह परीक्षा की घड़ी है। नजर जेजेपी विधायकों पर भी है। विधानसभा के विशेष सत्र से पहले बीजेपी सुबह 10 बजे विधायक दल की बैठक करने वाली है। इस महत्वपूर्ण बैठक में खट्टर और अन्य भाजपा विधायकों के शामिल होने की उम्मीद है।

Nayab saini

नायब सिंह सैनी

खट्टर ने इस्तीफा देकर चौंकाया

मनोहर लाल खट्टर के चौंकाने वाले इस्तीफे के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सैनी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को 48 विधायकों के समर्थन का पत्र भेजा। उन्होंने विश्वास मत के लिए विधानसभा सत्र बुलाने की भी मांग की। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा और दुष्‍यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी के बीच मतभेद के बीच यह घटनाक्रम सामने आया था।

End of Feed