Navbharat Navnirman Manch 2024: नवभारत नवनिर्माण मंच पर टाइम्स नाउ ग्रुप की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने रामलहर 2024 की 'डगर' मुद्दे पर एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान, सीनियर पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी, सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया, कांग्रेस के सीपी जोशी से खास बातचीत की। इन नेताओं के बीच जमकर गरमागरम बहस हुई।
नवभारत नवनिर्माण मंच पर नेताओं के बीच जमकर हुई बहस
यूपी के दो लड़के अपने पिता के विरासत भी नहीं बचा पाए- सुधांशु त्रिवेदी
मोदी सरकार की तारीफ करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर, काशी का कोरिडोर देखिए। पहले मुंबई धमाका होता था कनेक्शन पूर्वांचल से जोड़ा जाता था। अब अयोध्या और काशी में इतने लोग आ रहे हैं होटल नहीं मिल रहे हैं। यूपी के दो लड़के अपने पिता के विरासत भी नहीं बचा पाए। रोजगार पर सुधांशु ने कहा कि 16 करोड़ लोग ईपीएफओ में शामिल हुए। क्या यह रोजगार नहीं है। राम का नाम लेकर राजीव गांधी ने चुनाव की शुरुआत की थी। कांग्रेस रोजा इफ्तारी करते थे। यूपी में इनके शासन काल में 55 जिलों में कर्फ्यू थे। मुलायम सिंह ने कहा था कि लड़कों से गलती हो जाती है। बच्ची ने आत्म हत्या कर ली थी।
अनुराग भदौरिया ने उठाया बेरोजगारी, किसानों, छात्रों का मुद्दा
अनुराग भदौरिया ने कहा कि ये सिर्फ विपक्ष की बुराई करते हैं। छात्रों के बारे में बोलते हैं। बेरोजगारी पर बोलते। महिलाओं पर अत्याचार होता है तो आपकी अंतरआत्मा सो जाती है। छात्रों और किसानों पर अत्याचार होता है तो सुधांशु जी चुप रहते हैं। महिला पहलवानों के लिए वह कुछ नहीं होता है। हाथरस की बेटी के साथ अन्याय होता है तो आप चुप रहते हैं। खरीद-फरोख्त करके सरकार बना लेते हैं। एलेक्ट्रोल बॉन्ड पर आपको सरकार नहीं छोड़ देना चाहिए। जब मोहब्बत खत्म हो जाएगी। तब आप किस पर राज करोगे। जब जनता जगेगी तो आप खत्म हो जाएंगे। अंतरात्मा पर सुधांशु और भदौररिया में जमकर बहस हुई।
भगवान राम पर न हो राजनीति- कांग्रेस
कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने कहा कि चीन 4000 किलोमीटर कब्जा करके बैठा है। मंदिर को लेकर हमने कहा था बैठकर बात करो या कोर्ट पर छोड़ दो। आज कोर्ट ने फैसला दिया। तब बना। आप राम को उंगली पकड़ कर चला रहे हैं। आपने दो करोड़ रोजगार का वादा किया। आप 100 दिनों में काला धन लाने की बात की। वह सब कहां गया। भगवान राम आस्था का सवाल है, राजनीति का नहीं। राहुल गांधी महाकाल में पूजा करे यह राजनीति नहीं है? इस पर उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत मामला है।
बीजेपी को मुसलमानों से इतनी नफरत क्यों है- वारिस पठान
राम लहर पर एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि यूपी चुनाव में 80 प्रतिशत मुलमानों ने सपा को झोली भर-भरकर दिया। महाराष्ट्र में गजब हो गया। दो करोड़ लोगों को रोजगार मिला। हर जगह लोग परेशान है। सुधांशु जी आपको मुसलमानों से इतना नफरत क्यों है। आप गाय के नाम पर लोगों को मारते हो। अगर कोई मुसलमान कुछ बोल देता है, उसे तुरंत जेल में डाल दिया जाता है। बीजेपी के नेता कुछ बोलता है तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
सपा सरकार में यूपी की सड़कें हालत बदहाल थीं- पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी
सीनियर पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने कहा कि नेता लोग पत्रकारों की आवाज सुनना नहीं चाहते हैं। हम लोग अवध में बैठे हैं। एक समय में सैफई में मनोरंजन कार्यक्रम करते है। अब राम मंदिर में मुंबई के कलाकर अपनी कला की प्रस्तुति देते थे। उन्होंने सपा सरकार में यूपी की सड़कें हालत बदहाल थीं। अब यूपी देश का अकेला राज्य है जहां सर्वाधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह वायनाड चले गए और कहते हैं उत्तर भारत के लोगों को वोट करने की तमीज नहीं है।
