चीन को तो आप रोक नहीं सके...कारगिल दौरे पर पहुंचे उमर अब्दुल्ला ने सरकार को घेरा, प्रशासन पर भी लगाए कई गंभीर आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 01:04 AM IST

इस दौरे से पहले नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि कश्मीर में स्थिति सामान्य नहीं है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए फटकार भी लगाई थी। उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्वीकार करने की जरूरत है कि समस्या आज भी कश्मीर में मौजूद है।

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने द्रास पहुंचने के बाद एक के बाद एक सिलसिलेवार तरीके से सरकार और प्रशासन पर हमला बोला है। अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें यहां आने से रोका जा रहा था।

omar abdullah

कारगिल के दौरे पर नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें द्रास डाक बंगले में रहने नहीं दिया गया। वर्करों से बात करने के लिए माइक तक यूज नहीं करने दिया गया। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन ने उन्हें यहां न आने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा- "आप लद्दाख में चीन को नहीं रोक सकते, लेकिन आप मुझे श्रीनगर से कारगिल आने की अनुमति नहीं देते हैं। यह अजीब है कि मुझे डाक बंगले में रहने और आपसे बात करने के लिए माइक का उपयोग करने की अनुमति नहीं थी।"

End of Feed