उमर अब्दुल्ला की सरकार पर गहराए संकट के बादल, नेशनल कॉन्फ्रेंस के 25 विधायकों ने दिया 14 दिन का अल्टीमेटम!

National Conference Crisis: जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के 25 विधायकों ने नेतृत्व को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए 14 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

National Conference Crisis: जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के भीतर राजनीतिक संकट और गहराता नजर आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को श्रीनगर के हमहामा में लोलाब के विधायक क़ैसर जमशीद लोन के आवास पर बैठक करने वाले पार्टी के 25 विधायकों ने पार्टी नेतृत्व को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए 14 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।

Omar Abdullah

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (फोटो साभार: @OmarAbdullah)

सूत्रों के अनुसार, 30 अक्टूबर को तैयार किया गया यह ज्ञापन सरकार और पार्टी नेतृत्व के कामकाज को लेकर विधायकों की बढ़ती नाराजगी को दर्शाता है। इसमें कथित तौर पर कहा गया है कि 'जनता की अपेक्षाओं और सरकार के कामकाज के बीच लगातार दूरी बढ़ रही है।' विधायकों ने कथित कुशासन, जवाबदेही की कमी और महत्वपूर्ण नीतिगत एवं राजनीतिक मामलों पर निर्वाचित प्रतिनिधियों से पर्याप्त विचार-विमर्श न किए जाने पर चिंता जताई है।

End of Feed