'इतने सस्ते में चंद्रयान-3 कैसे बनाया, आप हमें इसे क्यों नहीं बेचते?', NASA ने मांग ली ISRO की टेक्नोलॉजी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 16, 2023, 09:05 AM IST

Chandrayaan-3 Technology: इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिक जानना चाहते थे कि हमने इतने सस्ते में चंद्रयान-3 कैसे बनाया? वैज्ञानिकों ने कहा, भारत के उपकरण कितने सस्ते और एडवांस लेवल के हैं, वे चंद्रयान-3 की टेक्नोलॉजी खरीदना चाहते थे।

Chandrayaan-3 Technology: चंद्रयान-3 की सफलता का अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA समेत पूरी दुनिया ने लोहा माना है। अब NASA ने भारत से चंद्रयान-3 की टेक्नोलॉजी की मांग की है। इसका खुलासा खुद इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने किया है। रविवार को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, अमेरिका में जटिल रॉकेट मिशन में शामिल विशेषज्ञों ने जब चंद्रयान-3 अंतरिक्षयान को विकसित करने की गतिविधियों को देखा तो भारत को सुझाव दिया कि वे उनसे अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी साझा करें।

Chandrayaan-3

चंद्रयान-3 की टेक्नोलॉजी खरीदना चाहता है NASA

इसरो चीफ ने कहा, अब वक्त बदल गया है और भारत बेहतरीन उपकरण और रॉकेट बनाने में सक्षम है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोला है। उन्होंने कहा, हमारा देश बहुत शक्तिशाली राष्ट्र है। ज्ञान और बुद्धिमत्ता के स्तर के लिहाज से हमारा देश दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देशों में से एक है।

End of Feed